1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आवश्‍यक वस्‍तुओं की थोक कीमतों में जबर्दस्‍त इजाफा, 5.13% पर पहुंची महंगाई दर

आवश्‍यक वस्‍तुओं की थोक कीमतों में जबर्दस्‍त इजाफा, 5.13% पर पहुंची महंगाई दर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2018 01:05 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 01:05 pm IST

आम लोगों पर पड़ रही महंगाई का असर अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है। सितंबर में थोक मल्‍य सूचकांक 5.13% (अनुमानित) पर पहुंच गया।

WPI- India TV Hindi
WPI

नई दिल्‍ली। आम लोगों पर पड़ रही महंगाई का असर अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है। सितंबर में थोक मल्‍य सूचकांक 5.13% (अनुमानित) पर पहुंच गया। जबकि पिछले महीने यह 5.43 फीसदी थी। वहीं पिछले साल से तुलना की जाए तो सितंबर 2017 में महंगाई दर 3.14 प्रतिशत थी।

इसे पहले केंद्रीय सांख्‍यिकी विभाग ने खुदरा मूल्‍य महंगाई दर के आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर माह में मामूली बढ़कर 3.77 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इससे पिछले महीने अगस्‍त में यह 3.69 प्रतिशत थी। सरकार ने कहा कि ईंधन और खाद्य वस्‍तुओं की ऊंची कीमत की वजह से महंगाई दर बढ़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा