1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज से शुरु हो रहा Xiaomi Mi फैन फेस्‍टीवल

आज से शुरु हो रहा Xiaomi Mi फैन फेस्‍टीवल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 06, 2016 08:01 am IST,  Updated : Apr 06, 2016 08:08 am IST

Xiaomi to celebrate Mi fan festival today. The sale will begin from 8 am and end at night 10pm. Company is offering huge discounts on its products.

आज से शुरू हुआ Xiaomi Mi फैन फेस्‍टीवल, मिलेगा नए फोन के साथ हैवी डिस्‍काउंट जीतने का मौका- India TV Hindi
आज से शुरू हुआ Xiaomi Mi फैन फेस्‍टीवल, मिलेगा नए फोन के साथ हैवी डिस्‍काउंट जीतने का मौका

नई दिल्‍ली। चीन की मोबाइल कंपनी Xiaomi Mi फैन फेस्‍टीव आज से शुरू हो गया है। कंपनी की दी गई जानकारी के अनुसार वेबसाइट और एप पर यह ऑफर शुरू हुआ। फेस्‍टीवल में नए डिवाइस भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फेस्‍टीवल आज सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। श्याओमि एमआई 5 की बिक्री सुबह 11 बजे से ही फ्लैश सेल मॉडल के जरिए शुरू  हो जाएगी। कंपनी की ओर से फेस्‍टीवल में दिए जाने वाले ऑफर के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। इस फेस्‍टीवल का आयोजन कंपनी की छठवीं सालगिरह के अवसर पर किया जा रहा है।

नए फोन के साथ प्रोडक्‍ट बंडल भी 

एमआई फेस्‍टीवल में कंपनी अपने दो फोन एमआई5 और रेडमी नोट 3 की फ्लैश सेल आयोजित कर रही है। साथ ही फ्लैश सेल में ही कंपनी 20,000 एमएएच का पावरबैंक भी लॉन्‍च करने वाली है। एमआई फैन फेस्‍टीवल के तहत एमआई इन ईयर हेडफोन प्रो, एलईडी लाइट ब्लू, एमआई यूएसबी केबल 120 सीएम भी के लिए उपलब्‍ध होंगे। सबसे खास बात यह है कि ये सभी प्रोडक्ट्स पहली बार भारत में उपलब्ध होने जा रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए श्याओमी एमआई5 स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 5

mi-5 IndiaTV Paisa

mi-five-2  Xiaomi Mi 5

mi-five-1  Xiaomi Mi 5

mi-five-4  Xiaomi Mi 5

mi-five-5  Xiaomi Mi 5

ये होगी प्रोडक्‍ट की कीमत 

श्याओमि का एमआई इन-ईयर हेडफोन्स प्रो 1,399 रुपए, एलईडी लाइट इनहांस्ड ब्लू 249 रुपए, एमआई यूएसबी केबल 120 सीएम 149 रुपए और 20,000 एमएएच एमआई पावर बैंक 1,699 रुपए में मिलेगा। 20,000 एमएएच का पावर बैंक श्याओमि की ओर से भारत में बेचे जाने वाला सबसे ज्यादा पावर वाला पावरबैंक है। यह फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है और 7 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है।

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत में मौजूद Mi के 6 दमदार स्‍मार्टफोन

यह भी पढ़ें- Xiaomi जल्‍द लॉन्‍च्‍ करेगी 4.3 इंच की स्‍क्रीन वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा