1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPL Final के दिन Zomato ने शुरू किया ऑफर, 15 शहरों में हर ऑर्डर पर दे रहा है फ्लैट 40 डिस्काउंट

IPL Final के दिन Zomato ने शुरू किया ऑफर, 15 शहरों में हर ऑर्डर पर दे रहा है फ्लैट 40 डिस्काउंट

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 27, 2018 07:01 pm IST,  Updated : May 27, 2018 07:01 pm IST

ऑनलाइन फूड डिलिवरी की सेवा मुहैया कराने वाले सर्विस प्रोवाइडर Zomato ने IPL Final को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर शुरू किया है जिसके तहत खाने के हर ऑर्डर पर फ्लैट 40 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर दिल्ली और मुंबई समेत देश के 15 शहरों में दिया जा रहा है

Zomato offers flat 40 percent discount on IPL Final day - India TV Hindi
Zomato offers flat 40 percent discount on IPL Final day 

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलिवरी की सेवा मुहैया कराने वाले सर्विस प्रोवाइडर Zomato ने IPL Final को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर शुरू किया है जिसके तहत खाने के हर ऑर्डर पर फ्लैट 40 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर दिल्ली और मुंबई समेत देश के 15 शहरों में दिया जा रहा है।

ऑफर के तहत दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, जयपुर, कोच्चि, कोयंबटूर, इंदौर, नागपुर, हैदराबाद और वड़ोदरा शहरों में स्कीम लागू है। हालांकि ऑफर कैश ऑन डिलिवरी के ऑर्डर्स के लिए लागू नहीं है, खाने की बुकिंग वेबसाइट या फिर Zomato की ऐप से करानी होगी।

ऑफर के कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जिनके तहत अधिकतम डिस्काउंट 40 प्रतिशत या 150 रुपए होगा। ऑफर के लिए बुकिंग करते समय GRAB150 कोड इस्तेमाल करना होगा। इस कोड का इस्तेमाल सिर्फ पहले ऑर्डर पर ही किया जा सकता है। हालांकि ऑर्डर अगर कैंसिल होता है या नकारा जाता है तो कोड का इस्तेमाल दोबारा कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा