1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पश्चिम बंगाल से शुरू हुई 4 अमृत भारत समेत कुल 7 ट्रेनें, जानें किन लोगों को होगा फायदा

पश्चिम बंगाल से शुरू हुई 4 अमृत भारत समेत कुल 7 ट्रेनें, जानें किन लोगों को होगा फायदा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 17, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Jan 17, 2026 03:56 pm IST

न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोविल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी और तमिलनाडु के नागरकोविल के बीच यात्रा समय कम हो जाएगा।

indian railways, amrit bharat express, amrit bharat express trains, new amrit bharat express trains,- India TV Hindi
अमृत भारत एक्सप्रेस Image Source : HTTPS://X.COM/ASHWINIVAISHNAW

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को 7 नई ट्रेनों का तोहफा दिया। इन 7 ट्रेनों में हावड़ा और कामाख्या के बीच चलाई जाने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अलावा 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और 2 अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से अलीपुर द्वार से पनवेल (मुंबई), अलीपुर द्वार से एमएमवीटी बेंगलुरू, न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुच्चिराप्पल्लि और न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोविल के बीच 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनके अलावा, पीएम मोदी ने बालुरघाट से एमएमवीटी बेंगलुरू और राधिकापुर से एमएमवीटी बेंगलुरू के लिए दो और एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन किया।

अलीपुर द्वार-पनवेल (मुंबई) अमृत भारत एक्सप्रेस

इस नई ट्रेन से पश्चिम बंगाल और मुंबई के बीच यात्रा का समय कम होगा। आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रियों को आरामदायक यात्रा के लिए शानदार सुविधाएं मिलेंगी। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। इस नई ट्रेन से पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

अलीपुर द्वार-एमएमवीटी बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस

इस नई ट्रेन से न्यू अलीपुरद्वार से बेंगलुरु के बीच यात्रा का समय कम होगा। पश्चिम बंगाल और बेंगलुरू के यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए बेहतर फैसिलिटी मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय पर्यटन और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा। इस नई ट्रेन से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक बीच तेज और सुगम यात्रा संभव होगी।

न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुच्चिराप्पल्लि अमृत भारत एक्सप्रेस

इस नई ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी और तमिलनाडु के तिरुच्चिराप्पल्लि के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे क्षेत्रीय पर्यटन को प्रोत्साहन और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। इस नई ट्रेन से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों को फायदा होगा।

न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोविल अमृत भारत एक्सप्रेस

न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोविल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी और तमिलनाडु के नागरकोविल के बीच यात्रा समय कम हो जाएगा। यात्रियों को आरामदायक और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस नई ट्रेन से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों को फायदा मिलेगा।

बालुरघाट-एमएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस

बालुरघाट-एमएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा। इस नई ट्रेन से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

राधिकापुर-एमएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस

राधिकापुर से एमएमवीटी बेंगलुरू के बीच चलाई जाने वाली इस नई ट्रेन से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के आम यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा