1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अडाणी ग्रुप की इन 9 कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, यह कंपनी रही सबसे आगे

अडाणी ग्रुप की इन 9 कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, यह कंपनी रही सबसे आगे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 03, 2024 04:43 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 04:43 pm IST

24 जनवरी, 2023 को, अडानी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने स्टॉक में हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी की का आरोप लगाया था। उसके बाद अडाणी ग्रुप के स्टॉक में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी।

Gautam Adani - India TV Hindi
गौतम अडाणी Image Source : FILE

अडाणी ग्रुप की शेयर बाजार में 10 कंपनी लिस्टेड है। पिछले एक साल क अवधि को देखें तो 10 में से 9 कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। वहीं, सिर्फ एक कंपनी ने इस अवधि में निवेशकों को निराश किया है। जिस एक कंपनी ने कमाई नहीं कराई है, उसका नाम है Adani Wilmar। इस कंपनी ने पिछले एक साल में निवेशकों को 14.59% का ​नुकसान कराया है। 

अडाणी ग्रुप के किस कंपनी ने एक साल में कितना रिटर्न दिया

 

कंपनी शेयर का आज का भाव एक साल में मिला रिटर्न 
ACC Ltd   2,701.75 रुपये  891.30 रुपये (49.23%)
ADANI ENERGY SOLUTIONS  1,227.00 रुपये 331.85 रुपये (37.07%)
ADANI ENTERPRISES  3,660.10 रुपये  1,226.15 रुपये  (50.38%)
Adani Green Energy  2,042.05 रुपये  1,054.20 रुपये (106.72%)
ADANI PORTS & SEZ  1,590.00 रुपये 851.20 रुपये  (115.21%)
ADANI POWER 878.00 रुपये  618.55 रुपये (238.41%)
ADANI TOTAL GAS  1,126.00 रुपये  86.70 रुपये  (8.34%)
AMBUJA CEMENT  674.00 रुपये  234.95 रुपये  (53.51%)
NDTV  263.95 रुपये  25.05 रुपये  (10.49%)
ADANI WILMAR  369.20 रुपये  63.05रुपये  (-14.59%)

ग्रुप का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के करीब पहुंचा 

24 जनवरी, 2023 को, अडानी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने स्टॉक में हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी की का आरोप लगाया था। उसके बाद अडाणी ग्रुप के स्टॉक में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी। ग्रुप का मार्केट कैप घटकर करीब आधा रह गया था। आपको बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जारी होने से एक दिन पहले ग्रुप का बाजार पूंजीकरण लगभग 19.2 लाख करोड़ रुपये था। एक बार फिर ग्रुप का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है। यह ग्रुप के स्टॉक्स में पिछले एक साल में जारी शानदार तेजी के कारण आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा