1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Adani के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज APL Raffles, जानिए इसकी खूबियां

Adani के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज APL Raffles, जानिए इसकी खूबियां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2022 08:11 pm IST,  Updated : Jan 28, 2022 08:11 pm IST

इसकी विशालता का अनुमान न लगे, तो हम आपको बता दें कि इस विशालकाय जहाज में लगभग चार फुटबॉल मैदान समा सकते हैं

APL Raffles- India TV Hindi
APL Raffles Image Source : ADANI

Highlights

  • दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर पोत एपीएल रैफल्स ने इस पोर्ट पर लंगर डाला
  • पोत की लंबाई 397.88 मीटर और चौड़ाई करीब 51 मीटर है
  • इस विशालकाय जहाज में लगभग चार फुटबॉल मैदान समा सकते हैं

अहमदाबाद। गुजरात में अदानी समूह के मुंद्रा बंदरगाह ने आज एक इतिहास रच दिया है। आज भारत पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर पोत एपीएल रैफल्स ने इस पोर्ट पर लंबर डाला। यह जहाज 2013 में तैयार हुआ था। इस पोत की लंबाई 397.88 मीटर और चौड़ाई करीब 51 मीटर है। यदि आपको अभी भी इसकी विशालता का अनुमान न लगे, तो हम आपको बता दें कि इस विशालकाय जहाज में लगभग चार फुटबॉल मैदान समा सकते हैं। 

मुंद्रा पोर्ट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 2021 में भारत के सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट का गौरव हासिल करने वाले मुंद्रा पोर्ट सहित भारत के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर है। एपीएल रैफल्स का भारत पहुंचना भारत और इसके प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के बीच एसीएमटीपीएल की भूमिका को प्रदर्शित करता है।

चीन से आया है एपीएल रैफल्स 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एपीएल रैफल जहाज मध्य पूर्व से खाड़ी, ग्रेटर चीन और दक्षिण पूर्व एशिया से आया है। पोत ने मुंद्रा बंदरगाह पर 4000 टीईयू वजन का आयात, निर्यात और ट्रांस-शिपमेंट कंटेनरों का आदान-प्रदान किया। भारत के बाद अब एपीएल रैफल्स सुदूर पूर्व एशिया की ओर जाएगा। 

कृषि उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण है मुंद्रा पोर्ट 

मुंद्रा पोर्ट भारतीय आयात निर्यात का प्रमुख केंद्र है। यह विशेष रूप से कृषि उत्पादों और विनिर्मित वस्तुओं के सबसे पसंदीदा गेटवे के रूप में जाना जाता है। एपीएल रैफल्स के अलावा मुद्रा पोर्ट एक अन्य कंटेनर वैसल एमएससी रेगुलस की मेजबानी कर चुका है। जिसका एलओए 366.45 मीटर है। इसके अलावा एमएससी वेलेरिया भी इस पोर्ट पर लंगर डाल चुका है। जिसका एलओए 366 मीटर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा