1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 7 अप्रैल को पश्चिम एशिया के लिए चला रहे 32 फ्लाइट्स, जानें डिटेल

एयर इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 7 अप्रैल को पश्चिम एशिया के लिए चला रहे 32 फ्लाइट्स, जानें डिटेल

 Published : Apr 07, 2026 06:34 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 06:35 am IST

एयर इंडिया समूह ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि कृपया अपनी उड़ान की लेटेस्ट स्टेटस के लिए एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर विजिट करें।

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रभावित यात्रियों से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क कर रीबुकिंग के - India TV Hindi
एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रभावित यात्रियों से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क कर रीबुकिंग के विकल्प उपलब्ध करा रही है। Image Source : ANI

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इनमें संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE से आने-जाने वाली 16 गैर-निर्धारित उड़ानें शामिल हैं। ये उड़ानें स्लॉट उपलब्धता और संबंधित हवाई अड्डों पर मौजूद परिस्थितियों के अधीन होंगी। सभी उड़ानें भारत और UAE के संबंधित नियामक प्राधिकरणों की अनुमति से संचालित की जा रही हैं। इससे पश्चिम एशिया के तमाम शहरों से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सामान्य संचालन

उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों के लिए एयर इंडिया की सभी निर्धारित उड़ानें अपने तय समय के अनुसार बिना किसी व्यवधान के संचालित होंगी।

यात्रियों के लिए सहायता और विकल्प

जिन यात्रियों की बुकिंग उन मार्गों पर है जहां एयर इंडिया समूह की निर्धारित सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हैं, उन्हें सुविधाएं दी जा रही हैं जिसके तहत उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख आगे बढ़ाने (रीबुकिंग) का विकल्प मिलेगा और पूर्ण धनवापसी  यानी रिफंड का विकल्प मिलेगा।

07 अप्रैल के लिए निर्धारित, गैर-निर्धारित और अस्थायी रूप से निलंबित उड़ानों की लिस्ट

देश हवाई अड्डा नियमित उड़ानें विशेष उड़ानें परिचालन क्षेत्र
UAE दुबई नहीं हां Air India - दिल्ली
UAE अबू धाबी नहीं हां Air India Express - दिल्ली, कोच्चि, मंगलौर, मुंबई
UAE रास अल खैमाह नहीं हां __
UAE शारजाह नहीं हां Air India Express - अमृतसर, कन्नूर
UAE अल ऐन नहीं नहीं __
ओमान मस्कट हां नहीं Air India Express - दिल्ली, मुंबई
ओमान सलालाह नहीं नहीं __
सऊदी अरब जेद्दाह हां नहीं Air India - मुंबई
सऊदी अरब रियाद हां नहीं Air India - दिल्ली
सऊदी अरब दम्माम नहीं नहीं __
बहरीन बहरीन नहीं नहीं __
कतर दोहा नहीं नहीं __
कुवैत कुवैत नहीं नहीं __
इज़राइल तेल अवीव नहीं नहीं __

यात्री यहां कर सकते हैं संपर्क

यात्री अपनी रीबुकिंग या रद्दीकरण का अनुरोध एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://airindia.com पर स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

अधिक जानकारी या सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं
 +91 11 69329333
 +91 11 69329999  

यात्रियों को दी जा रही ये सुविधा

UAE के किसी भी स्टेशन से बुकिंग वाले यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के एयरलाइन की अतिरिक्त वाणिज्यिक उड़ानों के माध्यम से UAE के किसी भी स्टेशन से भारत के किसी भी गंतव्य तक यात्रा पुनर्निर्धारित करने की सुविधा दी जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रभावित यात्रियों से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क कर रीबुकिंग के विकल्प उपलब्ध करा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें। यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस के AI-आधारित डिजिटल असिस्टेंट ‘Tia’ के माध्यम से भी आसानी से अपनी बुकिंग रीबुक कर सकते हैं। Tia व्हाट्सऐप पर उपलब्ध है: +91 63600 12345। एयर इंडिया समूह पश्चिम एशिया मार्गों पर अतिरिक्त एड-हॉक उड़ानों के संचालन की संभावनाओं पर भी सक्रिय रूप से विचार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा