1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India Express इकोनॉमी क्लास की ज्यादा सीटें कराएगा उपलब्ध, जानें क्या है प्लानिंग

Air India Express इकोनॉमी क्लास की ज्यादा सीटें कराएगा उपलब्ध, जानें क्या है प्लानिंग

 Published : Nov 12, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Nov 12, 2024 02:55 pm IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस मौजूदा समय में इकोनॉमी और बिजनेस क्लास सीट मुहैया कराती है। इसके बेड़े में करीब 90 विमान बोइंग 737 एनजी, 737-8 और ए320 फैमिली विमान हैं। एयरलाइन छोटे शहरों और कस्बों को महानगरों से जोड़ने के साथ-साथ नए विदेशी गंतव्यों के लिए फ्लाइट संचालित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विमानन कंपनी केवल ‘इकॉनमी क्लास’ सीट की पेशकश करना चाहती है।- India TV Hindi
विमानन कंपनी केवल ‘इकॉनमी क्लास’ सीट की पेशकश करना चाहती है। Image Source : FILE

एयर इंडिया एक्सप्रेस इकोनॉमी क्लास की सीटों पर ज्यादा फोकस करने की योजना बनाई है। एयरलाइन अप्रैल 2025 से बिजनेस क्लास सीट वाले विमानों की रीअसेम्बलिंग शुरू करने की योजना बनाई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक बड़े अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हम सिर्फ इकोनॉमी क्लास सीट वाले, नैरो बॉडी वाले विमानों के ऑपरेशन  पर काम कर रहे हैं। भाषा की खबर के मुताबिक, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने 1 अक्टूबर को एआईएक्स कनेक्ट का अपने साथ विलय कर लिया है।

करीब 90 विमानों का बेड़ा

खबर के मुताबिक, एयरलाइन कंपनी के पास करीब 90 विमानों का बेड़ा है और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के आखिर तक यह संख्या 110 को पार कर सकती है। मौजूदा विमानों में से 30 से अधिक विमान ड्यूल क्लास सीट वाले हैं। विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह अप्रैल 2025 से बिजनेस क्लास सीट वाले विमानों का रीअसेम्बलिंग शुरू करेगी। विमानन कंपनी केवल ‘इकॉनमी क्लास’ सीट की पेशकश करना चाहती है।

छोटे शहरों और कस्बों को महानगरों से जोड़ने की तैयारी

एआई एक्सप्रेस मौजूदा समय में इकोनॉमी और बिजनेस क्लास सीट मुहैया कराती है। इसके बेड़े में करीब 90 विमान बोइंग 737 एनजी, 737-8 और ए320 फैमिली विमान हैं। चालू वित्त वर्ष के आखिर में इनकी कुल संख्या 110 के पार पहुंचने की उम्मीद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस छोटे शहरों और कस्बों को महानगरों से जोड़ने के साथ-साथ नए विदेशी गंतव्यों के लिए फ्लाइट संचालित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने बीते शुक्रवार को कहा था कि एयरलाइन छोटे तथा मझोले शहरों और कस्बों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा