1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India-Vistara Merger: सरकार ने सिंगापुर एयरलाइंस को दी एफडीआई की मंजूरी, जानें कब तक पूरा हो सकता है मर्जर

Air India-Vistara Merger: सरकार ने सिंगापुर एयरलाइंस को दी एफडीआई की मंजूरी, जानें कब तक पूरा हो सकता है मर्जर

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 30, 2024 11:24 am IST,  Updated : Aug 30, 2024 11:24 am IST

सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) ने शुक्रवार को सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया था कि एयर इंडिया के साथ विस्तारा के प्रस्तावित मर्जर के हिस्से के रूप में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए भारत सरकार से उसे मंजूरी मिल गई है।

मर्जर के बाद सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में मिलेगी 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी- India TV Hindi
मर्जर के बाद सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में मिलेगी 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी Image Source : REUTERS

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के लिए सिंगापुर एयरलाइंस को एफडीआई के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। सिंगापुर की जानी-मानी एयरलाइन कंपनी- सिंगापुर एयरलाइंस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। 

टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस का जॉइंट वेंचर है विस्तारा

बताते चलें कि एयर इंडिया, भारतीय दिग्गज कंपनी टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी है। इसके अलावा विस्तारा, टाटा सन्स और सिंगापुर की एयरलाइन कंपनी सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड का एक जॉइंट वेंचर है। विस्तारा में टाटा की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत और सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है।

मर्जर के बाद सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में मिलेगी 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी

भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर की प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी मिल जाएगी। विस्तारा के साथ मर्जर के पूरा होने के बाद एयर इंडिया दुनिया के सबसे बड़े एयरलाइन ग्रुप्स में शामिल हो जाएगी। इस प्रस्तावित मर्जर की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।

SIA ने सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना

सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) ने शुक्रवार को सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया था कि एयर इंडिया के साथ विस्तारा के प्रस्तावित मर्जर के हिस्से के रूप में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए भारत सरकार से उसे मंजूरी मिल गई है। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि मर्जक का पूरा होना, संबंधित पक्षों द्वारा लागू भारतीय कानूनों के अनुपालन के अधीन है। 

NCLT ने जून में मर्जर को दी थी मंजूरी

विस्तारा और एयर इंडिया के मर्जर का अगले कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ''प्रस्तावित मर्जर के 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।'' इस मर्जर से सबसे बड़े एयरलाइन ग्रुप्स में से एक ग्रुप की स्थापना होगी। बताते चलें कि विस्तारा और एयर इंडिया के मर्जर को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलटी) ने जून में मंजूरी दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा