1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस तारीख तक आपका 4G फोन खुद बन जाएगा 5G, ये कंपनी दे रही है मौका

इस तारीख तक आपका 4G फोन खुद बन जाएगा 5G, ये कंपनी दे रही है मौका

 Published : Oct 12, 2022 03:11 pm IST,  Updated : Oct 12, 2022 03:14 pm IST

सरकार स्मार्टफोन के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट में तेजी लाने के लिए मोबाइल विनिर्माता कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है

Apple iPhone- India TV Hindi
Apple iPhone Image Source : PTI

Highlights

  • सॉफ्टवेयर को 5G के अनुकूल बनाने के लिए दिसंबर में अपडेट करना शुरू
  • ग्राहकों के iphone अपने आप 4जी से 5जी में अपग्रेड हो जाएंगे।
  • यह सुविधा iphone 14, iphone 13, iphone 12 और iphone SE (तीसरी पीढ़ी) में उपलब्ध

देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है। 5जी की लॉन्चिंग के साथ ही देश में सस्ते स्मार्टफोन की बाढ़ भी आने लगी है। लेकिन यदि आपने हाल ही में मोटी रकम चुका कर iphone खरीदा है, और इस बात की चिंता है कि 5G का इस्तेमाल करने के लिए एक बार फिर 60 से 70 हजार का खर्च करना होगा? परेशान मत होइए, क्योंकि iphone बनाने वाली कंपनी एप्पल ने अपने यूजर्स को खास तोहफा दिया है।

Apple iPhone
Image Source : INDIATVApple iPhone

4G फोन अपने आप हो जाएगा 5G

एप्पल ने घोषणा की है कि ग्राहकों को 5G सेवाओं का लाभ देने के लिए जल्द ही कंपनी सॉॅफ्टवेयर अपडेट प्रस्तुत करने जा रही है। इसके तहत ग्राहकों के iphone अपने आप 4जी से 5जी में अपग्रेड हो जाएंगे। खबर है कि आईफोन यूजर्स को सॉफ्टवेयर को 5जी के अनुकूल बनाने के लिए दिसंबर में अपडेट करना शुरू कर देगी। एप्पल का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार स्मार्टफोन के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट में तेजी लाने के लिए मोबाइल विनिर्माता कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, जिससे ग्राहक 5जी सेवाओं का अनुभव सुगमता से उठा सकें। 

देश में 5 अक्टूबर से शुरू हुई 5G सेवा

देश में रिलायंस जियो के द्वारा 5 अक्टूबर से 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है। वहीं एयरटेल द्वारा 6 अक्टूबर से इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को देश में 5जी सेवाओं को पेश करने की घोषणा की थी। हालांकि, एक तरफ भारत में जहां लाखों ग्राहकों के पास 5जी के लिए तैयार फोन उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर प्रमुख ब्रांडों के कई उपकरण अभी इस सेवा के लिए तैयार नहीं हैं। 

4G Vs 5G
Image Source : FILE4G Vs 5G

किस iphone में मिलेगी 5जी की सुविधा

एप्पल ने बयान में कहा, ''सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद 5जी को इस्तेमाल किया जा सकेगा और दिसंबर में आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए अपडेट शुरू कर दिया जाएगा।'' यह सुविधा iphone 14, iphone 13, iphone 12 और iphone एसई (तीसरी पीढ़ी) मॉडल में उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा