1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Azad Engineering IPO: अलॉटमेंट से पहले GMP में हुआ बदलाव, इस तारीख को होगी लिस्टिंग

Azad Engineering IPO: अलॉटमेंट से पहले GMP में हुआ बदलाव, इस तारीख को होगी लिस्टिंग

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 26, 2023 12:37 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 12:37 pm IST

Azad Engineering IPO GMP: आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ के जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है। इसकी बड़ी वजह बाजार के सेंटीमेंट में बदलाव होना है।

IPO- India TV Hindi
IPO Image Source : FILE

Azad Engineering IPO का अलॉटमेंट मंगलवार (26 दिसंबर) को होने की संभावना है। इससे पहले आईपीओ के जीएमपी में हलचल देखने को मिली है। आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक निवेशकों के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 499 रुपये से लेकर 524 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस आईपीओ का इश्यू साइज 740 करोड़ रुपये का था। इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत हिस्सा एनआईआई के लिए रिजर्व रखा हुआ है। 

GMP में गिरावट 

आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ के जीएमपी में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल ये 311 रुपये के आसपास चल रहा है, जोकि शुक्रवार के कारोबारी सत्र में 445 रुपये प्रति शेयर था। जीएमपी किसी भी शेयर में निवेशकों के रुझान को दर्शाता है। बाजार के जानकारों का कहना है कि मजबूत रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद निवेशकों का रुझान शेयर के प्रति कमजोर हुआ है। इसकी वजह शेयर मार्केट का सेंटीमेंट पहले के मुकाबले कमजोर होना है। 

कब होगा लिस्ट 

आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकता है।  26 दिसंबर को अलॉटमेंट जारी होने के बाद 28 दिसंबर तक शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो सकता है। मौजूदा जीएमपी के हिसाब से बात करें, तो इसकी लिस्टिंग 835 रुपये प्रति शेयर के आसपास हो सकती है। 

सचिन तेंदुलकर कर चुके हैं निवेश

इस वर्ष मई में सचिन तेंदुलकर की ओर से भी इस कंपनी में निवेश किया गया था। कंपनी एयरोस्पेस के साथ डिफेंस, ऑयल और गैस के साथ कई अन्य सेक्टर्स में कार्य करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा