1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holiday Today: क्या वाल्मीकि जयंती के मौके पर आज बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी

Bank Holiday Today: क्या वाल्मीकि जयंती के मौके पर आज बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 07, 2025 07:42 am IST,  Updated : Oct 07, 2025 07:42 am IST

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के साथ ही कुमार पूर्णिमा की भी छुट्टी रहेगी।

Valmiki Jayanti, Valmiki Jayanti holiday, Valmiki Jayanti bank holiday, holidays, bank holidays, ban- India TV Hindi
7 अक्टूबर को किन राज्यों में रहेगी बैंकों की छु्ट्टी Image Source : PTI

Bank Holiday Today: देशभर में आज वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। वाल्मीकि जयंती के बड़े मौके पर देश के कई राज्यों में आज सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक वाल्मीकि जयंती पर सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी और सिर्फ कुछ ही राज्य में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। आइए जानते हैं कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर किन-किन राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी और किन राज्यों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।

अक्टूबर में कुल 21 दिन बैंकों की छु्ट्टी

अक्टूबर में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 15 छुट्टियां रहेंगी। बताते चलें कि अक्टूबर 2025 में देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की वजह से 1, 2, 3, 4, 6, 7, 10, 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28 और 31 अक्टूबर को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 अक्टूबर को किन राज्यों में रहेगी बैंकों की छु्ट्टी

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के साथ ही कुमार पूर्णिमा की भी छुट्टी रहेगी। कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर आज बंद रहेंगे। इनके अलावा, आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू समेत देश के सभी शहरों और राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रखेंगे।

अक्टूबर में दीपावली और छठ महापर्व जैसे कई बड़े त्योहार आना बाकी

बताते चलें कि अक्टूबर में गांधी जयंती और दशहरा बीत जाने के बाद भी दीपावली और छठ महापर्व जैसे कई बड़े और अहम त्योहार आने बाकी हैं, जिसकी वजह से इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़ रही हैं। सिक्किम में 1 से लेकर 5 अक्टूबर तक लगातार 5 दिनों तक बैंकों की छुट् रही। इसके बाद, अब सिक्किम में 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी अलग-अलग त्योहारों की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा