Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays in March 2026: कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यूपी में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays in March 2026: कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यूपी में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी, बाकी राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Written By: Sunil Chaurasia Published : Feb 28, 2026 12:28 pm IST, Updated : Feb 28, 2026 12:28 pm IST

मार्च 2026 में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

holidays, bank holidays, bank holidays in march, bank holidays in march 2026, bank holidays march, b- India TV Paisa
Photo:PTI यूपी में अब सीधे 5 मार्च को खुलेंगे बैंक

Bank Holidays in March 2026: इस साल मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। मार्च 2026 में 5 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 11 छुट्टियां रहेंगी। यहां हम जानेंगे कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

मार्च में 5 रविवार और 2 शनिवार की रहेगी छुट्टी

मार्च 2026 में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की वजह से 2, 3, 4, 13, 17, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मार्च को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

आपके राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 2 मार्च- होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सभी बैंकों की छु्ट्टी रहेगी।
  • 3 मार्च- होलिका दहन, होली, दुलहंडी, डोल जात्रा, अट्टुकल पोंगल के मौके पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 मार्च- होली, धुलेटी, और याओसांग के मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 मार्च- मिजोरम में चापचर कुट महोत्सव के मौके पर राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 17 मार्च- जम्मू और कश्मीर में शब-ए-कद्र के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 19 मार्च- गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, साजिबु नोंगमा पंबा और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा और आंध्र प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 मार्च- ईद-उल-फितर और जुमातुल विदा के अवसर पर जम्मू और कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 21 मार्च- ईद-उल-फितर के मौके पर केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 26 मार्च- श्री राम नवमी के मौके पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में श्री राम नवमी के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 31 मार्च- महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

यूपी में अब सीधे 5 मार्च को खुलेंगे बैंक

उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक लगातार 5 दिनों तक सभी बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है और फिर 1 मार्च को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 2, 3 और 3 मार्च को होलिका दहन और होली की वजह से प्रदेश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। यूपी में अब सीधे गुरुवार, 5 मार्च को बैंक खुलेंगे। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर में 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक लगातार 4 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement