1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 दिन में 2,70,000 करोड़ की कमाई... कोई मजाक है क्या! रॉकेट की रफ्तार से भागी इस शख्स की नेटवर्थ

1 दिन में 2,70,000 करोड़ की कमाई... कोई मजाक है क्या! रॉकेट की रफ्तार से भागी इस शख्स की नेटवर्थ

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 23, 2024 07:14 am IST,  Updated : Mar 23, 2024 07:14 am IST

Bernard Arnault Net worth : LVMH के चेयरमैन बर्नार्ड अर्नोल्ट की नेटवर्थ में शुक्रवार को जबरदस्त इजाफा हुआ है। उनकी नेटवर्थ एक ही दिन में 2,700 अरब रुपये उछल गई।

बर्नार्ड अर्नोल्ट की...- India TV Hindi
बर्नार्ड अर्नोल्ट की नेटवर्थ Image Source : REUITERS

Richest person in the world : भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net worth) 97.1 अरब डॉलर है। वे दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिसने गौतम अडानी की संपत्ति के एक तिहाई के बराबर दौलत सिर्फ 1 दिन में कमा ली। ये हैं LVMH के चेयरमैन बर्नार्ड अर्नोल्ट। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़ वे फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस तरह बर्नाड अर्नोल्ट की नेटवर्थ (Bernard Arnault Net worth) 230 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

1 दिन में 2,700 अरब रुपये कमाए

बर्नार्ड अर्नोल्ट की नेटवर्थ में शुक्रवार को 32.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। रुपयों में देखें तो यह रकम 2,700 अरब रुपये या 2,70,000 करोड़ रुपये है। इस साल अब तक बर्नार्ड की संपत्ति में 22.7 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। बर्नार्ड फ्रांस के कारोबारी हैं। अब सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद बेजोस और बर्नार्ड की नेटवर्थ में अंतर काफी बढ़ गया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस की नेटवर्थ (Jeff Bezos Net worth)202 अरब डॉलर है। उनकी नेटवर्थ में शुक्रवार को 750 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk Net worth) हैं। मस्क की संपत्ति 185 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर 181 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg Net worth) हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर बिल गेट्स (Bill Gates Net worth) हैं, जिनकी नेटवर्थ 154 अरब डॉलर है।

अडानी-अंबानी की नेटवर्थ

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में रिलायंस इंड्स्ट्री के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net worth) 11वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 111 अरब डॉलर है। इस सिस्ट में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 15वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 97.1 अरब डॉलर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा