1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस की मदद से भारत में वापस लौटा ये दिग्गज अमेरिकी ब्रांड, AJIO से शॉपिंग कर सकेंगे खरीदार

रिलायंस की मदद से भारत में वापस लौटा ये दिग्गज अमेरिकी ब्रांड, AJIO से शॉपिंग कर सकेंगे खरीदार

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 15, 2024 07:04 am IST,  Updated : Oct 15, 2024 07:04 am IST

वुडलैंड की पैरेंट कंपनी, एयरो ग्रुप, 50 के दशक से ही इंडस्ट्री में है। वुडलैंड की स्थापना कनाडा के क्यूबेक में हुई थी, जिसने 1992 में भारत में एंट्री की थी। उससे पहले, एयरो ग्रुप अपने चमड़े के जूतों रूस को निर्यात करता था।

टिम्बरलैंड ने साल 2015 में बंद कर दिए थे अपने स्टोर्स- India TV Hindi
टिम्बरलैंड ने साल 2015 में बंद कर दिए थे अपने स्टोर्स Image Source : REUTERS

चमड़े के जूते बनाने वाली कंपनी वुडलैंड को भारत में अब जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही चमड़े के जूतों के शौकीन भारतीयों को अब एक और बड़े ब्रांड के रूप में ऑप्शन मिलने जा रहा है। जी हां, दिग्गज अमेरिकी फुटवियर ब्रांड टिम्बरलैंड एक बार फिर भारत में लौट आया है। टिम्बरलैंड ने रिलायंस रिटेल की मदद से भारत में वापसी कर ली है। भारत में टिम्बरलैंड के प्रोडक्ट रिलायंस रिटेल के फैशन प्लेटफॉर्म AJIO पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

टिम्बरलैंड ने साल 2015 में बंद कर दिए थे अपने स्टोर्स

बताते चलें कि टिम्बरलैंड ने साल 2015 में भारत में अपने सभी रिटेल स्टोर्स को बंद कर दिया था। दरअसल, टिम्बरलैंड को भारतीय बाजार में कड़े कॉम्पिटीशन के बीच वुडलैंड के साथ कानूनी विवादों के बीच अपने स्टोर्स को बंद कर दिया था। अमेरिका स्थित वीएफ कॉरपोरेशन की सब्सिडरी कंपनी टिम्बरलैंड और वुडलैंड बौद्धिक संपदा को लेकर कानूनी विवाद में फंसे थे। इसका कारण दोनों के लोगो और प्रोडक्ट का एक जैसा होना था। वुडलैंड और टिम्बरलैंड के न सिर्फ लोगो एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं बल्कि इनके प्रोडक्ट्स भी एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे।

वुडलैंड ने 1992 में भारत में की थी एंट्री

वुडलैंड की पैरेंट कंपनी, एयरो ग्रुप, 50 के दशक से ही इंडस्ट्री में है। वुडलैंड की स्थापना कनाडा के क्यूबेक में हुई थी, जिसने 1992 में भारत में एंट्री की थी। उससे पहले, एयरो ग्रुप अपने चमड़े के जूतों रूस को निर्यात करता था। जिसके बाद कंपनी ने भारत में अपने कुछ प्रोडक्ट लॉन्च करने का फैसला किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने क्या बोला

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा, ‘‘आजियो, एच एंड एम, टिम्बरलैंड जैसे कुछ नए ब्रांड पेश करने के साथ अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहा है।’’ रिलायंस रिटेल की सब्सिडरी रिलायंस ब्रॉन्ड का टिम्बरलैंड के साथ 2009 में डिस्ट्रिब्यूशन और लाइसेंस समझौता हुआ था। पिछले महीने, रिलायंस रिटेल ने स्वीडन की फैशन कंपनी एच एंड एम के प्रोडक्ट्स को भी अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा