1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारतीय शेयर बाजार में लौटी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने मारी छलांग, टाटा स्टील समेत ये शेयर रहे टॉप गेनर

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने मारी छलांग, टाटा स्टील समेत ये शेयर रहे टॉप गेनर

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 23, 2026 04:05 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 04:05 pm IST

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली और कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी ने 23,400 का अहम स्तर पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की तेजी रही।

शेयर बाजार में जोरदार...- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार तेजी Image Source : ANI

भारतीय शेयर बाजार के लिए 23 सितंबर का दिन खुशियों भरा रहा। लगातार उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज दलाल स्ट्रीट पर खरीदारों का दबदबा देखने को मिला। बाजार खुलते ही निवेशकों का उत्साह देखने लायक था और दिन का कारोबार खत्म होने तक मुख्य सूचकांक हरे निशान में मजबूती से डटे रहे। निफ्टी ने एक बार फिर 23,400 का अहम स्तर पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स में भी लगभग 300 अंकों की तेजी दर्ज की गई।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40% की बढ़त के साथ 74,828.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 भी 117.80 अंक यानी 0.50% उछलकर 23,446.80 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बाजार का ट्रेंड काफी पॉजिटिव रहा। शेयर बाजार में लगभग 2,674 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि 1,531 शेयर लाल निशान में बंद हुए और 169 शेयरों के भाव बिना किसी बदलाव के स्थिर रहे। सेंसेक्स हीटमैप के अनुसार, आज का टॉप गेनर स्टॉक टाटा स्टील रहा, जो 3 प्रतिशत से ज्यादा उछाला। 

निफ्टी 50 में इन शेयरों ने मचाया गदर

आज निफ्टी के टॉप गेनर्स में मेटल और फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों का बोलबाला रहा। सबसे ऊपर बजाज फाइनेंस रहा, जो 3.41% की बढ़त के साथ ₹1,043.20 पर बंद हुआ। इसके बाद, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.17%), टाटा स्टील (3.16%), अपोलो हॉस्पिटल्स (2.64%) और जेएसडब्ल्यू स्टील (2.43%) भी टॉप गेनर की लिस्ट में रहे।

आईटी सेक्टर में नरमी, ये शेयर रहे फिसड्डी

जहां एक तरफ मेटल और बैंकिंग शेयर चमक रहे थे, वहीं आईटी और मीडिया सेक्टर में सुस्ती देखने को मिली। निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल शेयर:   

एचसीएल टेक: 1.08% फिसलकर ₹1,256.70 पर बंद हुआ।

इन्फोसिस: 0.86% गिरकर ₹1,020.50 पर आ गया।
कोल इंडिया: 0.81% की गिरावट के साथ ₹424.55 पर बंद।
टीसीएस: 0.73% गिरकर ₹2,089.60 पर बंद हुआ।
टाइटन: 0.98% की मंदी के साथ ₹4,880.00 पर आ गया।

मेटल और एफएमसीजी सेक्टर ने दिखाई ताकत

सेक्टर-वाइज प्रदर्शन की बात करें तो मेटल इंडेक्स में 2.4% की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी एफएमसीजी में 1.27% की बढ़त, निफ्टी रियल्टी में 1.06% की तेजी और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.97% चढ़कर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी में 1.08% की गिरावट देखी गई।   

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों का भी जलवा

दिग्गज शेयरों के साथ-साथ छोटे और मझोले शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.9% और मिडकैप इंडेक्स में 0.7% का सुधार दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- सितंबर में जारी है FPIs की भारी बिकवाली, अब तक ₹20,974 करोड़ के शेयर बेचे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा