1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सस्ता हो गया सोना, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट भाव

Gold Price Today : सस्ता हो गया सोना, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 18, 2024 09:56 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 09:57 am IST

Gold Price Today on 18th March 2024 : सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। सोने का घरेलू वायदा भाव 65,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 75,276 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Silver Price Today on 18th March 2024 : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सोना वायदा गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.50 फीसदी या 328 रुपये की गिरावट के साथ 65,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.47 फीसदी या 310 रुपये की गिरावट के साथ 65,592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी सोमवार सुबह गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार सुबह 0.49 फीसदी या 374 रुपये की गिरावट के साथ 75,276 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। घरेलू हाजिर बाजार में शुक्रवार को चांदी 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा कीमतों में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.54 फीसदी या 11.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2149.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसदी या 9.32 डॉलर की गिरावट के साथ 2146.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विव भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी सोमवार सुबह गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.65 फीसदी या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 25.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी का हाजिर भाव 0.71 फीसदी या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 25.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा