1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिहार में बिजली उपभोक्तओं के लिए बड़ी खबर, बिजली दर में 24% बढ़ोतरी पर सरकार ने लिया यह फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्तओं के लिए बड़ी खबर, बिजली दर में 24% बढ़ोतरी पर सरकार ने लिया यह फैसला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 31, 2023 04:51 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 04:51 pm IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन मे कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के लिए अधिक राशि नहीं देनी होगी।

बिहार में बिजली उपभोक्तओं- India TV Hindi
बिहार में बिजली Image Source : FILE

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली बात है कि राज्य सरकार ने अब बिजली की दर में वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है। राज्य में बिजली की दरों में 24 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था, जो एक अप्रैल से लागू होना था। बिहार विधानसभा में उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विपक्षी दल यह आरोप लगा रहे थे कि बिजली दरों में वृद्धि की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक साथ 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला लिया है।

बिजली के लिए अधिक राशि नहीं देनी होगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन मे कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के लिए अधिक राशि नहीं देनी होगी। उन्होंने कहा कि पहले जहां सब्सिडी पर 8895 करोड़ रुपये दिये जाते थे, लेकिन रेट बढ़ गया है तो अब सरकार सब्सिडी के रूप में 13,114 करोड़ रुपये की राशि जारी कर रही है। उन्होंने हालांकि इस दौरान पूरे देश में एक समान बिजली दर लागू करने की बात भी कही।

 

चार सालों से बिजली दलों में कोई वृद्धि नहीं

उल्लेखनीय है कि बिहार में चार सालों से बिजली दलों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बिहार विद्युत विनायक आयोग ने पिछले दिनों बिजली दरों में करीब 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया था। इसके अलावे फिक्सड चार्ज में भी वृद्धि करने की बात कही गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा