1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bihar budget 2022: 28 फरवरी को आएगा बिहार बजट, जानिए नीतिश बाबू के पिटारे में इस बार क्या होगा खास

Bihar budget 2022: 28 फरवरी को आएगा बिहार बजट, जानिए नीतिश बाबू के पिटारे में इस बार क्या होगा खास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 25, 2022 03:28 pm IST,  Updated : Feb 25, 2022 03:28 pm IST

उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार उन्हें राहत देगी और बजट से राज्य के विकास को पंख लगेगा।

Bihar Budget- India TV Hindi
Bihar Budget Image Source : PTI

Highlights

  • नीतिश सरकार 28 फरवरी को राज्य का आम बजट पेश करेगी
  • बिहार बजट को लेकर राज्य के आम लोगों को रियायतों की उम्मीद
  • शिक्षा, रोजगार, महंगाई पलायन जैसी कई चुनौतियां हैं निगाह नीतीश सरकार की तरफ

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है। नीतिश सरकार 28 फरवरी को राज्य का आम बजट पेश करेगी। बिहार बजट 2022-23 को लेकर राज्य के आम लोगों और कारोबारियों को रियायतों की उम्मीद हे। सरकार के सामने शिक्षा, रोजगार, महंगाई पलायन जैसी कई चुनौतियां हैं। इसलिए हर वर्ग की निगाह नीतीश सरकार की तरफ टिकी हैं। 

उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार उन्हें राहत देगी और बजट से राज्य के विकास को पंख लगेगा। दूसरी ओर सरकार की चिंता राजको​षीय घाटे पर लगाम लगाने की होगी। कोविड संकट का सामना करते करते सरकार की तिजोरी खाली हो गई है। ऐसे में राज्य के विकास और लोगों की उम्मीदों के बीच संतुलन बैठाना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

नीतिश बाबू के पिटारे में क्या होगा खास 

वैसे तो नीतिश सरकार का बजट 28 फरवरी को पेश होगा। लेकिन इससे पहले ही लोगों के बीच बजट को लेकर चर्चा शुरू होने लगी है। बजट में संभव है कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने प्रावधानों में वृद्धि करे। नए अस्पतालों का निर्माण, मरीजों के जांच और इलाज की सुविधाओं में बढ़ोतरी सरकार बजट में बजट में दिखाई दे सकता है। इसी तरह, अन्य मदों में भी बिहार को केंद्रीय बजट से काफी आशाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस बार के बजट में करीब 10 फीसदी तक यानी 22 से 24 हजार करोड़ की वृद्धि हो सकती है।

स्वास्थ्य शिक्षा पर फोकस

बजट में सरकार आधी आबादी यानि महिलाओं और युवाओं के विकास पर फोकस कर सकतीहै। छात्राओं के लिए स्कूली शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहूलियत, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में कवायद, महिला सशक्तिकरण पर जोर भी सरकार के बजट में दिखाई दे सकता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा