1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिहार सरकार ने पेश किया 57,946 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, 25 जुलाई तक चलेगा मानसून सत्र

बिहार सरकार ने पेश किया 57,946 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, 25 जुलाई तक चलेगा मानसून सत्र

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 21, 2025 07:40 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 07:40 pm IST

अनुपूरक बजट, सामान्य बजट से अलग होता है। जब किसी राज्य में बजट पेश किए जाने के बाद कोई नया काम या नई जरूरत पड़ती है तो उसे पूरा करने के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाता है।

bihar, Bihar government, supplementary budget, bihar elections 2025, bihar elections, bihar assembly- India TV Hindi
25 जुलाई तक चलेगा बिहार विधानसभा चुनाव का मानसून सत्र Image Source : SAMRAT CHOUDHARY

बिहार विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन, बिहार के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने चालू वित्त वर्ष के लिए करीब 57,947 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी और वित्तीय कार्य किए जाएंगे।

25 जुलाई तक चलेगा बिहार विधानसभा चुनाव का मानसून सत्र

नंद किशोर यादव ने कहा कि राज्य में चुनाव से पहले ये वर्तमान विधानसभा का आखिरी सत्र होगा, और उन्होंने सुचारू कार्यवाही के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों से सहयोग का आग्रह किया। बिहार की मौजूदा सरकार का ये आखिरी विधानसभा सत्र 25 जुलाई को खत्म होगा। पहले दिन इंडिया गठबंधन के सदस्य भाकपा (माले) लिबरेशन के सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अनुपूरक बजट क्या होता है

अनुपूरक बजट, सामान्य बजट से अलग होता है। जब किसी राज्य में बजट पेश किए जाने के बाद कोई नया काम या नई जरूरत पड़ती है तो उसे पूरा करने के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाता है। उदाहरण के लिए- किसी राज्य की सरकार ने किसी योजना के लिए बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। हालांकि, कुछ समय बीत जाने के बाद उस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये की और जरूरत पड़ रही है तो सरकार उस अतिरिक्त पैसों के आवंटन के लिए अनुपूरक बजट पेश करती है।

बिहार में कब होंगे विधानसभा चुनाव

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य में इस साल अलग-अलग चरणों में नवंबर में वोटिंग शुरू हो सकती है और नवंबर में ही नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। बिहार में इस बार राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से बने महागठबंधन और बीजेपी-जनता दल यूनाइटेड वाले एनडीए के साथ प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के बीच टक्कर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा