1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2024: केंद्रीय बजट की 9 प्राथमिकताएं क्या है, यहां मिलेगी आपको पूरी जानकारी

Budget 2024: केंद्रीय बजट की 9 प्राथमिकताएं क्या है, यहां मिलेगी आपको पूरी जानकारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 23, 2024 11:34 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 11:41 am IST

आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केंद्रीय बजट की 9 प्राथमिकताएं होती हैं। आइए आपको इस प्राथमिकताओं के बारे में बताते हैं।

File Photo- India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सदन में बजट को पेश कर रही हैं। निर्मला सीतारमण ने पहली बार 2019 में वित्त मंत्री बनने के बाद बजट को पेश किया था। और आज वो जो आम बजट पेश कर रही हैं, वो उनका 7वां बजट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजट की कुछ प्राथमिकताएं भी होती हैं। आसान भाषा में कहें तो सरकार बजट बनाते समय कुछ बातों को प्राथमिकता देती है और उन्हीं के आधार पर बजट को तैयार किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केंद्रीय बजट की वो प्राथमिकताएं क्या हैं।

क्या हैं वो 9 प्राथमिकताएं?

बजट को तैयार करते समय केंद्र सरकार को कुछ बातों को ध्यान में रखना होता है। सरकार कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए ही अपना बजट तैयार करती है। इस सरकार ने भी कुछ बातों को प्राथमिकता देते हुए बजट को तैयार किया है। आइए आपको बताते हैं कि बजट की 9 प्राथमिकताएं कौन सी हैं। केंद्रीय बजट की 9 प्राथमिकताएं निम्न हैं-

1. कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन

2. रोजगार एवं कौशल

3. समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय

4. विनिर्माण एवं सेवाएँ

5. शहरी विकास

6. ऊर्जा संरक्षण

7. अवसंरचना

8. नवाचार, अनुसंधान एवं विकास

9. नई पीढ़ी के सुधार

वित्त मंत्री ने क्या कहा?

सदन में बजट पर भाषण देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार 4 वर्ग पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। ये चार वर्ग गरीब, महिला, युवा और किसान हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल बजट थीम में 5 फैक्टर्स रखे गए हैं जो एंप्लॉयमेंट, स्किलिंग, एमएसएमई और मिडिल क्लास हैं। PM गरीब कल्याण योजना को 5 साल के लिये बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ का बजट का रखा गया है।

सातवीं बार पेश किया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार सातवीं बार आम बजट पेश कर रही हैं। इस बार भी उन्होंने पिछले वर्षों की तरह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को पेपरलेस फार्मेट में पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम’ रंग की रेशम की साड़ी पहनी हुई है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ लिए तस्वीर खिंचवाई। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचीं। यहां उन्होंने बजट पेश किया।

ये भी पढ़ें-

Budget 2024: अन्नदाताओं के लिए वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा, यहां पढ़ें बड़ी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा