1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air Asia एयरलाइंस के CEO ने शर्टलेस होकर मीटिंग ली, ऐसा करने का बताया ये कारण, अब हो रहे ट्रोल

Air Asia एयरलाइंस के CEO ने शर्टलेस होकर मीटिंग ली, ऐसा करने का बताया ये कारण, अब हो रहे ट्रोल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 17, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 12:48 pm IST

एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज द्वारा लिंक्डइन पर यह पोस्ट 16 अक्टूबर को शेयर किया गया। इस पोस्ट पर 500 से ज्यादा बार लाइक और ढेरों कमेंट्स आ चुके हैं। कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में शर्टलेस तस्वीर भी शेयर कर दी है।

एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज- India TV Hindi
एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज Image Source : AIRASIA CEO TONY FERNANDES LINKEDIN POST

किफायती हवाई सेवा देने वाली कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। ऐसा उनके द्वारा शर्टलेस होकर मैनेजमेंट की मीटिंग में शामिल होने के कारण हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने खुद लिंक्डइन पर साझा किया। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, फर्नांडीस ने लिखा, “एक तनावपूर्ण सप्ताह था और वेरानिता योसेफिन ने मुझे मालिश का सुझाव दिया। मुझे इंडोनेशिया और एयरएशिया संस्कृति से प्यार है कि मैं मालिश कर सकता हूं और प्रबंधन बैठक कर सकता हूं।" इसके बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सुर्खियां बटोरने लगी।

एक यूजर ने लिखा, “मैं शरीर की positivity movement में बदलाव का एजेंट बनने के लिए इस बहादुर आदमी की सराहना करता हूं। हमें सभी शारीरिक आकारों का जश्न मनाना चाहिए! यूजर के कहने मतलब था कि फर्नांडीज ने अपने थुलथुले शरीर की परवार किए बिना शर्टलेस होने का जो साहस दिखया है, वो काबीले तारीफ है। शर्टलेस होने के लिए सिक्स पैक होना ही जरूरी नहीं है। टोनी फर्नांडीस द्वारा साझा की गई पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस बॉस को प्यार करो!”

लिंक्डइन पोस्ट पर यूजर्स के कॉमेंट
Image Source : LINKEDIN POST लिंक्डइन पोस्ट पर यूजर्स के कॉमेंट

कई लोगों ने नाराजगी भी जताई 

कई यूजर ने टोनी फर्नांडीज के पोस्ट पर नाराजगी भी जताई। एक यूजर ने लिखा, “एक वयस्क व्यक्ति, जो एक सार्वजनिक रूप से लिस्टेड कंपनी का CEO है, शर्टलेस होकर मालिश कराते हुए मैनेटमेंट की मीटिंग लेता है। यह कहीं से भी सही नहीं है। इस व्यक्ति को पद से हटा देना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाया, “मैंने एक मैनेटमेंट मीटिंग के दौरान अपनी शर्ट उतार दी और मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।” एक और यूजर ने लिखा, "लिंक्डइन पर मेरी पसंदीदा पोस्ट। मैं आपके दैनिक जीवन के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा