1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Corona Vaccine Price Cut: कारोना वैक्सीन की कीमत में भारी कटौती, इस कंपनी ने घटा दिए दाम

Corona Vaccine Price Cut: कारोना वैक्सीन की कीमत में भारी कटौती, इस कंपनी ने घटा दिए दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 16, 2022 02:28 pm IST,  Updated : May 16, 2022 02:31 pm IST

निजी टीकाकरण केंद्रों में टीके के अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए कुल कीमत 990 रुपये प्रति खुराक थी। अब उपयोगकर्ताओं को कर और टीका लगाने के शुल्क सहित प्रति खुराक 400 रुपये का भुगतान करना होगा। 

Corona Vaccine Price Cut- India TV Hindi
Corona Vaccine Price Cut Image Source : FILE

Highlights

  • बायोलॉजिकल ई.लिमिटेड (बीई) ने कॉर्बेवैक्स की कीमत 840 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर
  • उपयोगकर्ताओं को कर और टीका लगाने के शुल्क सहित400 रुपये का भुगतान करना होगा
  • इससे पहले टीके के अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए कुल कीमत 990 रुपये प्रति खुराक थी

Corona Vaccine Price Cut: भारत में कोरोना वायरस की भयावहता लगातार कम होती जा रही है। वहीं भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के अलावा दूसरी दवा कंपनियों की वैक्सीन को भी भारत में अनुमति मिल चुकी है। ऐसे में कंपनियां भी लगातार वैक्सीन की कीमतों में कमी करती जा रही हैं। हाल ही में दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई को भारत में कोरोना वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। अब इस कंपनी ने भी वैक्सीन की कीमतें घटा दी हैं।

कोरोना वैक्सीन के क्षेत्र में दवा फर्म बायोलॉजिकल ई.लिमिटेड (बीई) ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स की कीमत 840 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दी है। इस कीमत में जीएसटी शामिल है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके चलते अंतिम उपयोगकर्ताओं को कर और टीका लगाने के शुल्क सहित प्रति खुराक 400 रुपये का भुगतान करना होगा। 

इससे पहले निजी टीकाकरण केंद्रों में टीके के अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए कुल कीमत 990 रुपये प्रति खुराक थी। इस साल मार्च में जब देश में कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ, तो कॉर्बेवैक्स वैक्सीन का इस्तेमाल किया गया और सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए इसकी कीमत 145 रुपये तय की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा