1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से उछला सोना, चांदी के भी बढ़ गये दाम, जानिए कीमतें

Gold Price Today : रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से उछला सोना, चांदी के भी बढ़ गये दाम, जानिए कीमतें

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 21, 2024 09:35 am IST,  Updated : Nov 21, 2024 09:35 am IST

Gold Price Today on 21th November 2024 : चांदी वायदा 90,471 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी है। इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी हाजिर 500 रुपये की गिरावट के साथ 93,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 21th November 2024 : सोने की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। सोने का घरेलू वायदा भाव भी बढ़त लेकर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.22 फीसदी या 166 रुपये की बढ़त के साथ 76,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़ते हालातों से सोने को सपोर्ट मिल रहा है।

चांदी में भी आई तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.42 फीसदी या 382 रुपये की बढ़त के साथ 90,471 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी हाजिर 500 रुपये की गिरावट के साथ 93,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

सोने की वैश्विक कीमतें

सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.18 फीसदी या 4.80 डॉलर की बढ़त के साथ 2656.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.17 फीसदी या 4.38 डॉलर की बढ़त के साथ 2654.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की वैश्विक कीमतें

 

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 0.27 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 31.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी स्पॉट 0.67 फीसदी या 0.21 डॉलर की बढ़त के साथ 31.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा