1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब फूड और होम डिलीवरी वालों को बीमा कवर का मिलेगा फायदा, बजट में वित्त मंत्री ने किया खास ऐलान

अब फूड और होम डिलीवरी वालों को बीमा कवर का मिलेगा फायदा, बजट में वित्त मंत्री ने किया खास ऐलान

 Published : Feb 01, 2025 11:41 am IST,  Updated : Feb 01, 2025 03:00 pm IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फूड और होम डिलीवरी बॉय वालों के लिए खास ऐलान किया है। इसमें उन्होंने बताया कि अब फूड डिलीवरी बॉय वालों को बीमा कवर का फायदा दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : ANI

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने फूड और होम डिलीवरी बॉय वालों के लिए खास ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि अब फूड डिलीवरी करने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही उनको सरकार की ओर से बीमा कवर का लाभ भी दिया जाएगा। इसका फायदा करीब 1 करोड़ फूड और होम डिलीवरी करने वाले लोगों को मिलेगा।

एक करोड़ ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय को फायदा

ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय को लेकर वित्त मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल में इन श्रमिकों को शामिल किया जाएगा। इससे देश के एक करोड़ ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय को को फायदा होगा।

ई-श्रम पोर्टल में किया जाएगा रजिस्टर्ड

वित्त मंत्री ने कहा, 'देश में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेवा क्षेत्र में फूड डिलीवरी वर्कर्स का योगदान बहुत बड़ा है। इसलिए हमारी सरकार उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराएगी और उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करेगी।'

दुर्घटना सुरक्षा और जीवन बीमा कवरेज भी

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करके स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार उनके लिए आयुष्मान भारत, दुर्घटना सुरक्षा और जीवन बीमा कवरेज शुरू करने की योजना बना रही है।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा