1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Tata Group को टाटा बोलने के दूसरे साल साइरस ने ऐसा क्या किया कि वह चर्चा में आ गए? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Tata Group को टाटा बोलने के दूसरे साल साइरस ने ऐसा क्या किया कि वह चर्चा में आ गए? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

 Published : Sep 04, 2022 05:57 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 07:06 pm IST

Former Tata Group chairman Cyrus Mistry dies: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

Former Tata Group chairman Cyrus Mistry- India TV Hindi
Tata Group को टाटा बोलने के दूसरे साल साइरस ने ऐसा क्या किया कि वह चर्चा में आ गए? Image Source : INDIA TV

Highlights

  • साइरस मिस्त्री का वो स्टार्टअप जिसने बटोरी सुर्खियां
  • 24 अक्‍टूबर 2016 को टाटा संस के चेयरमैन का पद छोड़ना पड़ा
  • मिस्‍त्री ने 2012 में टाटा संस के चेयरमैन पद की ली थी जिम्मेदारी

Former Tata Group chairman Cyrus Mistry Dies: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। साइरस की कार में 4 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 2 की मौके पर ही मौत गई जबकि बाकी 2 लोगों को कासा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाटा ग्रुप के साथ साइरस के विवादों के बारे में हमेशा बात होती है, लेकिन एक किस्सा टाटा ग्रुप छोड़ने की दूसरी वर्षगांठ का भी है जब साइरस खुब चर्चा में आए थे। 

साइरस मिस्त्री का वो स्टार्टअप जिसने बटोरी सुर्खियां 

अक्टूबर 2016 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन के पद से इस्तीफा देने के बाद से साइरस हमेशा विवादों में घिरे रहे। उस दौरान जब उन्हें टाटा ग्रुप को छोड़े हुए दो साल हो रहे थे तो उन्होनें एक ऐसा बिजनेस शुरू किया था जिसका उद्देश्य इंडस्ट्री में आने वाले नए युवाओं को दिशा दिखाने का था। उन्होनें 24 अक्टूबर 2018 को एक प्राइवेट इक्विटी वेंचर मिस्‍त्री वेंचर्स एलएलपी को शुरू करने की घोषणा की थी। इसी दिन दो साल पहले टाटा को अलविदा कहा था। आज मिस्‍त्री वेंचर्स एलएलपी भारत और दुनियाभर में स्‍टार्टटप्‍स को रणनीतिक दूरदृष्टि और कारोबार के लिए सलाह, नए वेंचर्स की स्‍थापना और उन्‍हें वित्‍तीय मदद मुहैया कराती है। उस समय मिस्‍त्री वेंचर्स की जिम्‍मेदारी आशीष अय्यर को सौंपी गई थी। उससे पहले वह बोस्‍टन कंसल्टिंग ग्रुप में ग्‍लोबल लीडर थे।

साइरस मिस्‍त्री ने तब क्या कहा था?

साइरस मिस्‍त्री ने कहा कि आशीष ने पूरी दुनिया में विभि‍न्‍न सेक्‍टर्स की कंपनियों के साथ काम किया है और उनके पास समृद्ध अनुभव है और उन्‍हें बोर्ड में शामिल कर मैं बहुत खुश हूं। उन्‍होंने कहा कि सकारात्‍मक सामाजिक प्रभाव के साथ लाभ को वितरित करने की इच्‍छा रखने वाले वेंचर्स के साथ हम साझेदारी करेंगे। उन्‍होंने आगे कहा कि मिस्‍त्री वेंचर्स एक कंपनी में निवेश करने के बजाये बहुत कुछ करेगी। वैश्विक और स्‍थानीय ट्रेंड्स को भांपकर और उद्योग एवं कंपनियों पर उनके प्रभाव को समझकर हम नए बिजनेस तैयार करेंगे, भागीदारी करेंगे और सभी सेक्‍टर्स में निवेश करेंगे।

कौन थे साइरस मिस्त्री?

साइरस मिस्त्री आयरलैंड में पैदा हुए थे। उन्होनें बिजनेस की पढ़ाई लंदन से की थी। वह शापूरजी पालोनजी के सबसे छोटे बेटे थे। उनका परिवायर आयरलैंड के सबसे अमीर परिवार की सूची में गिना जाता है। 1991 में उन्होनें अपने करियर की शुरुआत अपने पिता की कंपनी में की थी, जिसका नाम शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी है। 1994 में उन्हें शापूरजी पालोनजी समूह का निदेशक नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में कंपनी की खुब तरक्की हुई।

कई क्षेत्रों में फैला है व्यापार

कंपनी मरीन, तेल गैस और रेलवे के क्षेत्र में बिजनेस करती है। दस से अधिक देशों में कंस्ट्रक्शन का काम फैला हुआ है। साइरस की कंपनी ने भारत में एक से बड़े एक रिकॉर्ड बनाए हैं। जिसमें सबसे उंचे रिहाइशी टॉवर का निर्माण, लंबे रेल पुल का बनाने से लेकर बड़े बंदरगाह शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा