1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिकॉर्ड उछाल के बाद सस्ता हुआ सोना-चांदी, आज बाजार में इस भाव पर मिल रही दोनों कीमती धातु

रिकॉर्ड उछाल के बाद सस्ता हुआ सोना-चांदी, आज बाजार में इस भाव पर मिल रही दोनों कीमती धातु

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 30, 2024 08:52 pm IST,  Updated : May 30, 2024 08:52 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,339 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर कम है। इसके अलावा, चांदी भी गिरावट के साथ 31.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Gold and Silver - India TV Hindi
सोना-चांदी Image Source : FILE

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, चांदी की कीमत 1,100 रुपये टूटकर 96,000 रुपये प्रति किग्रा रह गई। बुधवार को चांदी 97,100 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर बंद हुई थी। इस बीच, सोने का भाव 350 रुपये गिरकर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

इस कारण भाव में आई गिरावट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की हालिया आक्रामक टिप्पणियों का आकलन किया। आक्रामक टिप्पणियों ने संभावित ब्याज दरों के घटने के अनुमान को कमजोर किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार, जो पिछले सत्र में चार सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया था, ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव डाला।’’ 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,339 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर कम है। इसके अलावा, चांदी भी गिरावट के साथ 31.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 301 रुपये की गिरावट के साथ 71,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 301 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,838 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा