1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना और चांदी आज हुआ सस्ता, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट

सोना और चांदी आज हुआ सस्ता, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 18, 2024 05:55 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 05:55 pm IST

सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि मिड और लॉन्ग टर्म में सोने का भाव 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल दिवाली तक यह भाव देखने को मिल सकता है।

Gold and Silver price down - India TV Hindi
सोना और चांदी हुआ सस्ता Image Source : FILE

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है। आज भी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जेएम फाइनेंशियल में जिंस एंड मुद्रा विभाग के उपाध्यक्ष, प्रणव मेर ने कहा कि मंगलवार को बैंक ऑफ जापान और बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के पहले मुनाफावसूली और सौदों के लंबे परिसमापन के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। 

ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव स्थिर 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं, जो पिछले बंद भाव से 10 रुपये कम है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,156 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से अपरवर्तित रुख को दर्शाता है। चांदी भी 25.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 25.19 डॉलर प्रति औंस थी। 

67 हजार के पार जा सकता है सोना 

सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि मिड और लॉन्ग टर्म में सोने का भाव 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल दिवाली तक यह भाव देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा