1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold आज फिर 500 रुपये महंगा हुआ, चांदी भी उछली, जानें दोनों कीमती धातु के लेटेस्ट रेट

Gold आज फिर 500 रुपये महंगा हुआ, चांदी भी उछली, जानें दोनों कीमती धातु के लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 07, 2024 08:07 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 08:07 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,152 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 30 डॉलर की बढ़त है।

Gold and Silver - India TV Hindi
सोना और चांदी Image Source : FILE

सोने और चांदी की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। आज फिर सोना 500 रुपये महंगा हो गया। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

चांदी भी 75 हजार के करीब पहुंची 

चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये की तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,152 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 30 डॉलर की बढ़त है। गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल द्वारा इस बात को दोहराए जाने के बाद कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल ब्याज दरें कम करेगा, कॉमेक्स पर सोना बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में 2,161.50 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी अपने पिछले बंद भाव 23.75 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 24.10 डॉलर प्रति औंस पर थी।

ये फैक्टर डालेंगे सोने पर असर 

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘आगे जाकर, बाजार का ध्यान फरवरी के लिए आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े पर केंद्रित हो गया है। अगले सप्ताह सोने की कीमतों की दिशा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारक साबित होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े सोने के रुझान के लिए आगे की दिशा प्रदान करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा