1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने की जबर्दस्त महंगाई देखकर ग्राहकों के उड़े होश, चांदी में भी 750 रुपया का उछाल, जानिए ताजा कीमत

सोने की जबर्दस्त महंगाई देखकर ग्राहकों के उड़े होश, चांदी में भी 750 रुपया का उछाल, जानिए ताजा कीमत

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 15, 2023 05:01 pm IST,  Updated : May 15, 2023 05:01 pm IST

विदेशी बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,023 डॉलर प्रति औंस और 24.26 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

Gold Rate - India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने शादी विवाह के लिए सोना (Gold) खरीदने जा रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोने की कीमतें (Gold Price) एक बार फिर 61000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई हैं। वहीं कीमती धातुओं की कीमतों में वैश्विक तेजी के चलते आज चांदी के भाव भी तेजी के साथ उछल गए। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 370 रुपये की तेजी के साथ 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।  बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को आखिरी कारोबरी दिवस पर सोना 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर जबर्दस्त तेजी दर्ज करते हुए चांदी भी 750 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 370 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 61,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।" विदेशी बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,023 डॉलर प्रति औंस और 24.26 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी ऋण-सीमा संकट और बैंकिंग क्षेत्र के संकट की बढ़ती आशंकाओं के बीच कीमती धातु की कीमतों को समर्थन मिलने के कारण कॉमेक्स सोना सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में बढ़ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा