1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना खरीदने वालों की हुई चांदी, कीमतों में आया बहुत बड़ा बदलाव, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के दाम

सोना खरीदने वालों की हुई चांदी, कीमतों में आया बहुत बड़ा बदलाव, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 17, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Feb 17, 2022 04:06 pm IST

दिल्ली में 24 कैरट हाजिर सोने की कीमत में 513 रुपये की तेजी आई। यह रुपये की मजबूती के बावजूद न्यूयॉर्क के एक्सचेंज कॉमेक्स सोने में की कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप है।

Gold - India TV Hindi
Gold 

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 513 रुपये बढ़कर 49,738 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 49,225 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं दूसरी ओर चांदी 190 रुपये की बढ़त के साथ 63,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,032 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरट हाजिर सोने की कीमत में 513 रुपये की तेजी आई। यह रुपये की मजबूती के बावजूद न्यूयॉर्क के एक्सचेंज कॉमेक्स सोने में की कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप है।’’ 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,876 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी मामूली लाभ के साथ 23.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा