1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने की कीमतों में हो गया बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले चेक कर लें आज के रेट

सोने की कीमतों में हो गया बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले चेक कर लें आज के रेट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 23, 2023 07:23 pm IST,  Updated : May 23, 2023 07:23 pm IST

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,957 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 23.32 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Gold Rate - India TV Hindi
Gold rate Image Source : FILE

अगर आप सोना चांदी (Gold Silver) खरीदने जा रहे हं तो आज आपके पास एक अच्छा मौका है। वैश्चिक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 350 रुपये के नुकसान के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 660 रुपये की गिरावट के साथ 72,880 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,957 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 23.32 डॉलर प्रति औंस रह गई। मंगलवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।

चांदी वायदा कीमतों गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,273 रुपये की गिरावट के साथ 71,460 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,273 रुपये यानी 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,460 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 14,243 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.95 प्रतिशत की हानि के साथ 23.40 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 377 रुपये की गिरावट के साथ 59,864 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 377 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,864 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,148 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा