1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिकॉर्ड बनाकर सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्या यही है खरीदारी का 'राइट टाइम'

रिकॉर्ड बनाकर सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्या यही है खरीदारी का 'राइट टाइम'

 Published : Jan 10, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 07:07 pm IST

विदेशी बाजारों में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ 1,872 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

सोने की कीमतें जनवरी की शुरुआत के साथ ही लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। सोने की कीमतें सोमवार को एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 56000 को पार कर गई थी। लेकिन मंगलवार को इनमें कुछ नरमी देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,265 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 833 रुपये लुढ़ककर 68,725 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमत आठ माह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को कॉमेक्स में इसके भाव अपरिवर्तित रहे, जिसका कारण अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट थी।’’ विदेशी बाजारों में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ 1,872 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें सात सप्ताह के उच्चतम स्तर के आसपास बढ़ने के बाद स्थिर कारोबार कर रही है। निवेशक मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिससे केंद्रीय बैंक की ब्याज दर में वृद्धि के रुख का संकेत मिल सकता है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा