1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना खरीदने वालों की हो गई चांदी, Gold की कीमतों में गिरावट के बाद तुरंत जान लें आज के रेट

सोना खरीदने वालों की हो गई चांदी, Gold की कीमतों में गिरावट के बाद तुरंत जान लें आज के रेट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 16, 2023 05:34 pm IST,  Updated : May 16, 2023 05:34 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 175 रुपये घटकर 74,075 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price Image Source : FILE

Gold Rate: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो कई दिनों के बाद आपको गुड न्यूज मिली है। मंगलवार को सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोना भारतीय बाजारों में 160 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के भव में भी 175 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 175 रुपये घटकर 74,075 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 160 रुपये की गिरावट के साथ 61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,014 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी घटकर 24.04 डॉलर प्रति औंस रह गयी। मंगलवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा