1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: सराफा बाजार में सोना और लुढ़का, जानिए आज गिरकर कहा तक पहुंच गए दाम

Gold Rate: सराफा बाजार में सोना और लुढ़का, जानिए आज गिरकर कहा तक पहुंच गए दाम

 Published : May 26, 2023 06:52 pm IST,  Updated : May 26, 2023 06:52 pm IST

सोने की कीमत में गिरावट के पीछे विदेशी बाजारों में आई गिरावट है, इंटरनेशनल मार्केट में सोना नुकसान के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं चांदी बढ़त के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस रही।

आज फिर टूटा सोना लेकिन चांदी हुई मजबूत- India TV Hindi
आज फिर टूटा सोना लेकिन चांदी हुई मजबूत Image Source : FILE

भारत के विभिन्न शहरों के सराफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में आ रही गिरावट आज फिर जारी रही। हालांकि आज सोने की कीमतों (Gold Price) में कल जैसी गिरावट नहीं दिखी, लेकिन ताजा गिरावट के बाद सोने के भाव (Gold) एक बार फिर 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नजदीक पहुंच गए हैं। HDFC सिक्योरिटी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपये टूट गया। इस ताजा गिरावट के साथ सोने के भाव 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 360 रुपये चढ़कर 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं चांदी बढ़त के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 160 रुपये के नुकसान के साथ 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’’ 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में कल सोने की कीमत 44 रुपये की गिरावट के साथ 59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 44 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,400 लॉट का कारोबार हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा