1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Rate: सोना और चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के क्या हैं दाम

Gold Silver Rate: सोना और चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के क्या हैं दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 31, 2022 07:28 pm IST,  Updated : May 31, 2022 07:28 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 21.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

Highlights

  • सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 34 रुपये की मामूली तेजी
  • सर्राफा बाजार में सोना 51,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ
  • तरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस

सोना और चांदी के दाम में मंगलवार को मामूली बदलाव दर्ज किया गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 34 रुपये की मामूली तेजी देखी गई। इसी के साथ सोना 51,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

इसके विपरीत, चांदी की कीमत 390 रुपये टूटकर 61,657 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,047 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के भाव में तेजी आई। घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल कीमतों में तेजी की वजह से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 77.

66 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 21.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव मामूली तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा