1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने का भाव एक दिन बाद ही चढ़कर उतरा! आज हो गया इतना सस्ता, भाव देखकर हो जाएंगे खुश

सोने का भाव एक दिन बाद ही चढ़कर उतरा! आज हो गया इतना सस्ता, भाव देखकर हो जाएंगे खुश

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 22, 2024 07:04 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 07:06 pm IST

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले दिन से 875 रुपये कम है।" विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर पिछले दिन के स्तर से 35 डॉलर नीचे 2,167 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Gold and silver - India TV Hindi
सोना और चांदी Image Source : FILE

सोना और चांदी का भाव में आज बड़ी गिरावट आ गई है। कल रिकॉर्ड तेजी के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी सस्ता हो गया। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 875 रुपये गिरकर 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में सोने की कीमत उछाल के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 760 रुपये गिरकर 76,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी का पिछला बंद भाव 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले दिन से 875 रुपये कम है।" विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर पिछले दिन के स्तर से 35 डॉलर नीचे 2,167 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

इस कारण सस्ता हुआ सोना 

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,167 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 35 डॉलर की गिरावट है। ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल में शोध उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) प्रणव मेर ने कहा, ‘‘स्विस नेशनल बैंक द्वारा दरों में कटौती, उम्मीद से बेहतर पीएमआई और आवास डेटा के बाद मुनाफावसूली/दीर्घ परिसमापन और डॉलर सूचकांक में तेज उछाल के कारण सोने की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग दो प्रतिशत कम हो गई हैं।’’ 

मुनाफावसूली का भी असर 

चांदी भी 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 25.51 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पिछले दो सत्रों में सोने की कीमतों में तकनीकी सुधार (गिरावट) हुआ है, जो डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी और मार्च में मजबूत तेजी के बाद मुनाफावसूली से प्रभावित है। इसके बावजूद सोने के लिए समग्र दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा