1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने में फिर से आ गई तेजी, चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold Price Today : सोने में फिर से आ गई तेजी, चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल, जानिए लेटेस्ट दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 13, 2024 09:21 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 09:21 am IST

Gold Price Today on 13th November 2024 : घरेलू बाजार में चांदी वायदा बुधवार सुबह 733 रुपये की बढ़त के साथ 90,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सोना वायदा 75,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 13th November 2024 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। बुधवार सुबह सोने-चांदी के घरेलू वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में 0.28 फीसदी या 213 रुपये की बढ़त के साथ 75,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दिखी है।

चांदी की कीमतों में इजाफा

सोने के साथ ही बुधवार सुबह चांदी की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.82 फीसदी या 733 रुपये की बढ़त के साथ 90,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.75 फीसदी या 691 रुपये की बढ़त के साथ 92,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने के वैश्विक भाव में तेजी

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.38 फीसदी या 9.80 डॉलर की तेजी के साथ 2616.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं गोल्ड स्पॉट 0.37 फीसदी या 9.65 डॉलर की बढ़त के साथ 2608.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़त

 
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 1.08 फीसदी या 0.33 डॉलर की बढ़त के साथ 31.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी स्पॉट 0.76 फीसदी या 0.23 डॉलर की बढ़त के साथ 30.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा