1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने में गिरावट, चांदी के दाम भी टूटे, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का क्या है भाव

Gold Price Today : सोने में गिरावट, चांदी के दाम भी टूटे, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का क्या है भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 05, 2024 09:27 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 09:28 am IST

Gold Silver Price Today 5th March 2024 : मंगलवार सुबह सोना वायदा 64,384 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा 73,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Silver Price Today 5th March 2024 : सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली है। सोने का घरेलू वायदा भाव (Gold Price Today) गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.12 फीसदी या 78 रुपये की गिरावट के साथ 64,384 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव बिना किसी बदलाव के 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मगंलवार सुबह वैश्विक स्तर पर भी सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

मंगलवार सुबह सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.10 फीसदी या 77 रुपये की गिरावट के साथ 73,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी का हाजिर भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

सोने का वैश्विक भाव

सोने के वैश्विक भाव मंगलवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। कॉमेक्स पर सोना 0.26 फीसदी या 5.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2120.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोना हाजिर 0.05 फीसदी या 1 डॉलर की गिरावट के साथ 2113.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.06 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 24.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी हाजिर 0.57 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा