1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today : सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 20, 2024 10:34 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 10:36 am IST

Gold Price Today on 20th March 2024 : सोना वायदा 65,673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, चांदी वायदा 75,236 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 20th March 2024 : सोने की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार को मामूली तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना बुधवार सुबह 0.14 फीसदी या 90 रुपये की बढ़त के साथ 65,673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार की बात करें, तो बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतें बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखीं।

चांदी वायदा में गिरावट

 

सोने से इतर चांदी की वायदा कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.07 फीसदी या 51 रुपये की गिरावट के साथ 75,236 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को चांदी का हाजिर भाव 500 रुपये की गिरावट के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.11 फीसदी या 2.30 डॉलर की बढ़त के साथ 2183.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.03 फीसदी या 0.59 डॉलर की बढ़त के साथ 2158.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बुधवार सुबह बढ़त देखी गई है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 25.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.11 फीसदी या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 24.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा