1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: चांदी 5,400 रुपये हुआ सस्ता, जानिए सोने में आई कितनी बड़ी गिरावट

Gold Price Today: चांदी 5,400 रुपये हुआ सस्ता, जानिए सोने में आई कितनी बड़ी गिरावट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 11, 2022 10:23 am IST,  Updated : Sep 11, 2022 10:23 am IST

Gold Price Today: भारत में सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं आया। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारतीय बाजार (Indian Market) में आज भी 10 ग्राम 24 Carat Gold की कीमत 51,000 रुपये हो गई है।

चांदी 5,400 रुपये हुआ...- India TV Hindi
चांदी 5,400 रुपये हुआ सस्ता Image Source : INDIA TV

Gold Price Today: भारत में सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं आया। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारतीय बाजार (Indian Market) में आज भी 10 ग्राम 24 Carat Gold की कीमत 51,000 रुपये हो गई है। वहीं आज चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 1Kg चांदी की कीमत 5,400 रुपए सस्ता होकर 55,000 रुपये पर चली गई है। 

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,150 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 55,000 रुपये है। यही हाल कोलकाता, जयपुर पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल सोने के भाव में आई तेजी

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में शनिवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया, जिससे सोना 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही बना रहा। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 110 रुपये महंगा होकर 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के रेट में कल भी तेजी देखी गई थी। 5,400 रुपये महंगा होने के बाद चांदी 60,400 रुपये प्रति किलो जा पहुंची थी।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.007 अरब डॉलर घटकर 561.046 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर घटकर 564.053 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट से कुल मुद्रा भंडार नीचे आया है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.571 अरब डॉलर घटकर 498.645 अरब डॉलर रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्वर्ण भंडार भी 27.1 करोड़ डॉलर घटकर 39.643 अरब डॉलर पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा