1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold rate today: सोने-चांदी की कीमत में आया जबरदस्त उछाल, एकदम से इतने रुपये महंगा हुआ सोना

Gold rate today: सोने-चांदी की कीमत में आया जबरदस्त उछाल, एकदम से इतने रुपये महंगा हुआ सोना

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 04, 2022 06:13 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 06:13 pm IST

Gold rate today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 20.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

Gold rate today - India TV Hindi
Gold rate today Image Source : FILE

Gold rate today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में उछाल के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 487 रुपये की बढ़त के साथ 52,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 426 रुपये की बढ़त के साथ 58,806 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी लौटी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 20.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.58 प्रतिशत के लाभ के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे यहां भी सोने की कीमतों में तेजी आई।

सोना वायदा कीमतों में उछाल

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 572 रुपये की तेजी के साथ 51,961 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 572 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,961 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,129 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,789.40 रुपये प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 554 रुपये की तेजी के साथ 58,108 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 554 रुपये यानि 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,108 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 17,057 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण बाजार में ताजा लिवाली बढ़ने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.08 डॉलर प्रति औंस हो गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा