1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों ने खाई पलटी, लुढ़क गए भाव, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों ने खाई पलटी, लुढ़क गए भाव, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 17, 2025 10:36 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 10:36 am IST

Gold Rate Today 17th January 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today 17th January 2025 : सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.17 फीसदी या 136 रुपये की गिरावट के साथ 79,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.28 फीसदी या 229 रुपये की गिरावट के साथ 80,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, जो दो महीने का उच्चस्तर था।

चांदी के भाव भी टूटे

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.59 फीसदी या 552 रुपये की गिरावट के साथ 92,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। घरेलू हाजिर बाजार में चांदी की कीमत गुरुवार को  2,300 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

 

सोने का वैश्विक भाव

कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक भाव 0.16 फीसदी या 4.40 रुपये की गिरावट के साथ 2746.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.02 फीसदी या 0.66 डॉलर की बढ़त के साथ 2714.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.41 फीसदी या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 31.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.17 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 30.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा