1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में देखी जा रही तेजी, चांदी में भी उछाल, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में देखी जा रही तेजी, चांदी में भी उछाल, जानिए लेटेस्ट दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 09, 2025 11:26 am IST,  Updated : Jan 09, 2025 11:26 am IST

Gold Rate Today 9th january 2025 : सोना वायदा गुरुवार सुबह 77,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी वायदा 91,255 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का भाव- India TV Hindi
सोने का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today 9th january 2025 : सोने की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव भी हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.23 फीसदी या 178 रुपये की बढ़त के साथ 77,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गईं। 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर करीब एक महीने के उच्चस्तर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

चांदी की कीमतों में तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.35 फीसदी या 317 रुपये की तेजी के साथ 91,255 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। उधर हाजिर बाजार में बुधवार को चांदी 500 रुपये की तेजी के साथ करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।  कारोबारियों ने इस तेजी का श्रेय स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में आई तेजी को दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर यह 0.21 फीसदी या 5.50 डॉलर की बढ़त के साथ 2677.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी या 3.14 डॉलर की गिरावट के साथ 2658.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी 0.29 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 30.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.07 फीसदी या 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 30.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा