1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate today: सोना-चांदी आज फिर हुआ सस्ता, खरीदने से पहले जानें दोनों कीमती धातु के ताजा रेट

Gold Rate today: सोना-चांदी आज फिर हुआ सस्ता, खरीदने से पहले जानें दोनों कीमती धातु के ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 03, 2024 06:50 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 06:51 pm IST

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 111 रुपये की गिरावट के साथ 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

Gold - India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

Gold rate today: हफ्ते के दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भी सोना और चांदी के भाव ​में कमी आई हे। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 250 रुपये टूटकर 85,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अतिरिक्त, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 

वैश्विक बाजार में भी सपाट चाल

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 2,531.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 3.80 डॉलर प्रति औंस अधिक है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा, क्योंकि अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़ों से पहले व्यापारी कारोबार से अलग-थलग रहे, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर में कटौती की राह को प्रभावित कर सकते हैं।’’ हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 1.81 प्रतिशत गिरकर 28.62 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 111 रुपये की गिरावट के साथ 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 111 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,956 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा