1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold rate today: धनतेरस से पहले सोने में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रहे Gold और Silver के भाव

Gold rate today: धनतेरस से पहले सोने में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रहे Gold और Silver के भाव

 Published : Oct 19, 2022 07:24 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 07:24 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,747 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 487 रुपये की गिरावट के साथ 56,406 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,893 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

Gold Rate - India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

Highlights

  • सोने और चांदी की कीमत में कटौती दर्ज की गई है
  • दिल्ली में सोना 276 रुपये के नुकसान के साथ 50,471 रुपये रह गया
  • चांदी भी 487 रुपये की गिरावट के साथ 56,406 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई

अगर आप भी धनतेरस के मौके पर सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए उससे पहले ही अच्छी खबर आ गई है। बुधवार को बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बड़ी कटौती दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 276 रुपये के नुकसान के साथ 50,471 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,747 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 487 रुपये की गिरावट के साथ 56,406 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,893 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,643.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी भी गिरावट के साथ 18.62 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सरकारी बांड पर प्रतिफल बढ़ने तथा नीति निर्माताओं की अधिक आक्रामक टिप्पणियों जैसे मिले जुले संकेतों से कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी गई।’’ 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 200 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,732 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,647.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा