1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और जॉय अलुक्कास किस भाव बेच रहे हैं सोना? जानिए ताजा कीमतें

Gold Price Today : तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और जॉय अलुक्कास किस भाव बेच रहे हैं सोना? जानिए ताजा कीमतें

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 04, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 08:23 pm IST

Gold Price Today on 4th december 2024 : देश का जाना माना ज्वैलर तनिष्क आज बुधवार को 7,210 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 7865 रुपये प्रति ग्राम है।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 4th december 2024 :  यह शादियों का सीजन चल रहा है। भारत में शादी वाले घर में सोने की खरीदारी होना आम बात है। इस दौरान जेवर पर काफी बड़ी रकम खर्च की जाती है। लेकिन जब आप जेवर खरीदने ज्वैलर्स के पास जाएं तो कुछ चीजों का जरूर ध्यान रखें। आप यह सुनिश्चित करें, कि ज्वैलर हॉलमार्क्ड जूलरी बेच रहा हो, क्योंकि हॉलमार्क असली सोने की पहचान होता है। रजिस्टर्ड ज्वैलर्स अपनी दुकान के बाहर BIS लोगो लगाकर रखते हैं। साथ ही 'यहां हॉलमार्क्ड जूलरी बिक्री के लिए उपलब्ध है' लिखा होता है। ज्वैलर्स द्वारा जूलरी शॉप में बीआईएस द्वारा जारी किया गया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी लगाया गया होता है। साथ ही उनके पास ग्राहक को हॉलमार्क वाली जूलरी में हॉलमार्क दिखाने के लिए न्यूनतम 10X मैग्निफिकेशन का एक मैग्नीफाइंग लेंस भी होना चाहिए। आइए जानते हैं कि भारत में आज बड़े ज्वैलर्स सोना किस भाव बेच रहे हैं।

क्या हैं आज सोने के भाव?

कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers)

कल्याण ज्वैलर्स आज बुधवार को 7,130 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

तनिष्क (Tanishq)

तनिष्क आज बुधवार को 7,210 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 7865 रुपये प्रति ग्राम है। इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड 5,899 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड (Malabar Gold)

मालाबार गोल्ड आज बुधवार को 7,130 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

जॉय अलुक्कास (Joyallukas)

जॉय अलुक्कास आज बुधवार को दिल्ली में 7,130 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

3 तरह से बिकता है सोना

हमारे देश में आमतौर पर 3 तरह का सोना बिकता है। 24 कैरेट गोल्ड, 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड। सोने की प्योरिटी के आधार पर यह विभाजन किया गया है। 24 कैरेट सोना सबसे प्योर होता है। इसमें 99.99 फीसदी सोना होता है। इसलिए इसे 999 सोना भी कहा जाता है। यह गोल्ड बार या ईंट के रूप में बिकता है। 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। जेवर बनाने के लिए इस सोने में मिलावट करनी होती है। 22 कैरेट गोल्ड 91.67 फीसदी प्योर होता है। इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जानते हैं। इस गोल्ड में 8.33 फीसदी चांदी, तांबा और जिंक जैसी दूसरे मेटल्स मिलाए जाते हैं। यह सोना जूलरी बनाने में इस्तेमाल होता है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड 75 फीसदी प्योर होता है। इसमें 25 फीसदी मिलावट होती है। यह भी जेवर बनाने में इस्तेमाल होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा