1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: सोना हुआ महंगा चांदी की कीमतों में भी 800 रुपये का भारी उछाल, जानिए क्या हैं आज के भाव

Gold Rate: सोना हुआ महंगा चांदी की कीमतों में भी 800 रुपये का भारी उछाल, जानिए क्या हैं आज के भाव

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 23, 2023 05:56 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 05:57 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,903 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी बढ़त के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

सोने की कीमत में आज एक बार फिर से तेजी दर्ज की गई है। आज सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी जोरदार उछाल देखने को मिली है। सोने के भाव आज एक बार फिर 59400 रुपये के स्तर को पार कर गए हैं। इसके साथ ही चांदी भी 75000 रुपये के पार निकल गई है। चांदी के भाव में आज 800 रुपये की तेजी देखने को मिली है। 

आज क्या हैं सोने चांदी के भाव 

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 90 रुपये की बढ़त के साथ 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। पीली धातु की तरह चांदी के भाव में भी 800 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,903 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी बढ़त के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी रही और दिल्ली बाजार में सोना 90 रुपये चढ़कर 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके पीछे विदेशी बाजारों से मिले संकेतों की अहम भूमिका रही।’’ 

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 178 रुपये की तेजी के साथ 71,840 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 178 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 11,528 लॉट का कारोबार हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा