1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानिए कितने हैं 24 कैरेट Gold के भाव

Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानिए कितने हैं 24 कैरेट Gold के भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 01, 2022 07:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2022 07:34 pm IST

चांदी की कीमत भी 123 रुपये टूटकर 60,834 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,957 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

Highlights

  • सोना 353 रुपये की गिरावट के साथ 50,509 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ
  • चांदी की कीमत भी 123 रुपये टूटकर 60,834 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई
  • कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,836 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा

सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में बुधवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली है। रुपये के मूल्य में सुधार के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 353 रुपये टूट गया। इस गिरावट के साथ सोना 50,509 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 123 रुपये टूटकर 60,834 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,957 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

रुपये में सुधार से लुढ़का सोना 

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार के कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर 20 पैसे की तेजी के साथ 77.51 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। जानकारों के अनुसार इंटरनेशन मार्केट में दाम गिरने और रुपये में मजबूती से सोने की कीमत में गिरावट आई है।  

इंटरनेशनल मार्केट में स्थिर हैं दाम 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का भाव 1,836.44 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,836 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। अमेरिकी बांड आय बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने पर अंकुश रहा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा