1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price : अक्षय तृतीया से पहले बड़ी खुशखबरी, सोने और चांदी में आई बहुत बड़ी गिरावट

Gold Silver Price : अक्षय तृतीया से पहले बड़ी खुशखबरी, सोने और चांदी में आई बहुत बड़ी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 02, 2022 07:20 pm IST,  Updated : May 02, 2022 07:20 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Gold Silver Price- India TV Hindi
Gold Silver Price

Gold Silver Price :अक्षय तृतीया से ठीक एक दिन पहले सोने चांदी को लेकर अच्छी खबर आई है। इस शुभ अवसर के पहले सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 745 रुपये के नुकसान के साथ 50,936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,228 रुपये की गिरावट के साथ 63,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड आय बढ़ने से सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा